फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को सहज महसूस कराने के लिए तैयार करें वातावरण

विज्ञापन
चिनैनी जैडईओ कार्यालय में बैठक के दौरान जैडईओ व मौजूद एचओआई:- संवाद - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
चिनैनी। कस्बे के अंचल शिक्षा अधिकारी (जेडईओ) कार्यालय में सोमवार को जेडईओ सुषमा गुप्ता की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्यों और प्रधानाध्यापकों ने भाग लिया।
विज्ञापन

चिनैनी में ग्रीष्म कालीन क्षेत्रों के स्कूल 21 फरवरी से खुलने जा रहे हैं। सोमवार को आयोजित हुई बैठक का उद्देश्य शिक्षकों को विद्यार्थियों के उचित स्वागत के लिए तैयार करना और उन्हें शिक्षा के लिए सुरक्षित वातावरण प्रदान करने की तैयारी करवाना था। इसको लेकर जेडईओ ने सभी स्कूल प्रमुखों को तैयारियां करने के जरूरी निर्देश दिए।
जेडईओ ने स्कूल प्रमुखों से सेनिटाइजेशन, प्रवेश व निकास बिंदु, स्कूलों में मास्क के उपयोग और स्कूल स्तर पर एक नोडल अधिकारी की नियुक्ति के बारे में बात की। उन्होंने बच्चों के परिजनों के साथ बैठक करने के अलावा छात्रों को कोविड के बारे में जागरूक करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जो बच्चे स्कूल में पहली बार प्रवेश कर रहे हैं, उन्हें शायद इतनी दिक्कत नहीं होगी। लेकिन, जिन छात्रों का कोरोना वायरस के कारण स्कूल जाना बंद हुआ, उन्हें वापस स्कूल आने में दिक्कतें होंगी। ऐसे बच्चों को सहज महसूस कराने के लिए शिक्षक उनका उचित स्वागत करें, ताकि छात्र तरोताजा महसूस कर सकें।

चिनैनी जैडईओ कार्यालय में बैठक के दौरान जैडईओ व मौजूद एचओआई:- संवाद- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें