गवर्नमेंट मिडिल स्कूल, सीन ठकरां में शहीद रोमेश लाल के भाई बच्चों में ट्रैक सूट बांटने के बाद प
उधमपुर। सरकारी मिडिल स्कूल सीन ठकरां में बलिदानी रोमेश लाल के भाई गोपाल सिंह ने पुलिस के सहयोग से स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों को ट्रैक सूट वितरित किए।
इस पहल का उद्देश्य छात्रों के बीच शारीरिक फिटनेस और कल्याण को बढ़ावा देना है। साथ ही देश की सेवा करने वाले बलिदानियों के बलिदान का सम्मान करना है। स्कूल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में छात्रों, शिक्षकों और स्थानीय लोग उपस्थित थे। इस अवसर पर बलिदानी के भाई ने इस पहल को वास्तविकता बनाने में उनके निरंतर समर्थन के लिए पुलिस का आभार व्यक्त किया। उन्होंने छात्रों को शिक्षा और खेल दोनों में उत्कृष्टता हासिल करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस मौके पर एएसपी संदीप भट्ट ने छात्रों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि वे मन लगाकर पढ़ाई करें।