फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: 12 साल पहले मकान में चल रहा था स्कूल, मिल गई अपनी इमारत

विज्ञापन
विज्ञापन
45.77 लाख से तैयार हुई सरकारी प्राइमरी स्कूल पथाला वन की इमारत, ग्रामीणों में खुशी की लहर
विज्ञापन










रामनगर। पंचायत कटवाल के अंतर्गत गांव पथाला वन में सरकारी प्राइमरी स्कूल की नई इमारत तैयार होने से ग्रामीणों में खुशी की लहर है। ग्रामीणों ने बताया कि 12 वर्षों से प्राइमरी स्कूल मकान में चल रहा था, जिस कारण विद्यार्थियों को पढ़ाई में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। स्कूल में पर्याप्त कमरे और अन्य सुविधाएं न होने से पढ़ाई भी प्रभावित होती थी।

कई बार शिक्षा विभाग से नई इमारत बनाने की मांग की गई। अब लगभग 45 लाख 77 हजार से समग्र शिक्षा अभियान के तहत निर्मित इमारत के बनने से बच्चों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने इस कार्य के लिए विधायक का आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि आने वाले समय में स्कूल में अन्य आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई जाएंगी। समाजसेवी रणजीत सिंह ठाकुर, कस्तूरी लाल, सागर सिंह, प्रीतम सिंह, संजय कुमार और अशोक शर्मा,राकेश सिंह सहित कई ग्रामीणों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि लंबे समय से गांव के लोग स्कूल भवन बनने का इंतजार कर रहे थे जो अब पूरा हो गया है।



नई इमारत बनने से बच्चों को सुरक्षित और बेहतर वातावरण में शिक्षा प्राप्त होगी जिससे शिक्षा स्तर में भी सुधार आएगा।

-संजय कुमार



पहले बच्चों को पढ़ाई के लिए पर्याप्त सुविधाएं नहीं मिल पाती थीं लेकिन नए भवन से छात्रों को काफी राहत मिलेगी।

-राकेश सिंह



ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हो गई है। इसके लिए संबंधित विभाग व जनप्रतिनिधियों के आभारी हैं।

-रंजीत सिंह ठाकुर, समाजसेवक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें