उधमपुर में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कार्यक्रम के लिए रिहर्सल करते बच्चे।
- फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। अनुच्छेद 370 हटाने को लेकर बंद किए गए सरकारी व निजी स्कूल चार दिन बाद शुक्रवार को खुले। स्कूल खुलने पर विद्यार्थी उत्साह के साथ शिक्षा हासिल करने के लिए स्कूलों में पहुंचे। स्कूलों में कई दिनों के बाद रौनक नजर आई। स्कूल खुलने के साथ ही स्कूलों में स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। कुछ स्कूलों में परेड की रिहर्सल चल रही है तो कुछ में सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारियां शुरू हो गई हैं।
जिला प्रशासन ने वीरवार शाम को ही स्कूलों को खोलने का आदेश जारी कर दिया था। जिन विद्यार्थियों का इसकी सूचना मिली वह पूरी तैयारी के साथ समय पर स्कूल में पहुंचे गए। कुछ विद्यार्थी ऐसे भी थे, जिनको इसकी जानकारी नहीं मिल सकी तो वह स्कूल नहीं पहुुंचे। विद्यार्थियों के स्कूल पहुंचने पर सबसे पहले स्कूल प्रबंधकों ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू करवाई। कुछ विद्यार्थियों ने परेड के लिए घंटों अभ्यास कर पसीना बहाया तो कुछ ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए घंटों तक अभ्यास किया। विद्यार्थियों के स्कूल पहुंचने पर कई दिनों बाद रौनक नजर आई। स्कूल पहुंचने पर विद्यार्थी भी काफी खुश थे। जल्द ही खेल विभाग के दिशा निर्देश में विद्यार्थी स्वतंत्रता दिवस की परेड़ के लिए सुभाष स्टेडियम में पहुंचेंगे। शहर में कुछ शिक्षण संस्थानों के बाहर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। स्कूल के अंदर भी बड़ी कक्षाओं के छात्र व छात्राओं की गतिविधियों पर शिक्षक पूरी नजर रखे हुए थे।