फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: समग्र शिक्षा के तहत सरकारी गर्ल्स मिडिल स्कूल चौकी का होगा विकास, दो अतिरिक्त क्लास रूम के साथ बनाई जाएगी चहारदीवारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


उधमपुर। जिले के सरकारी गर्ल्स मिडिल स्कूल चौकी के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने की दिशा में समग्र शिक्षा के तहत 28.44 लाख रुपये की लागत से विकास कार्य कराए जाएंगे। इस परियोजना के तहत स्कूल में दो अतिरिक्त क्लास रूम बनाए जाएंगे। चहारदीवारी का निर्माण भी किया जाएगा। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग ने टेंडर जारी कर दिए हैं।
जानकारी के मुताबिक साल 1959 में स्थापित यह स्कूल सह-शैक्षिक है और इसमें एक प्री प्राइमरी सेक्शन भी संलग्न है जबकि कक्षाओं के संचालन के लिए मात्र छह कमरे हैं। क्लासरूम की कमी से कक्षाओं के संचालन की तंगी से शिक्षण कार्य भी प्रभावित हो रहा था। अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र में शिक्षा के स्तर में सुधार होगा। स्थानीय निवासी शौंकू राम, संजीव शर्मा, हंसराज, सुभाष सिंह व अन्य ने बताया कि स्कूल के विकास को लेकर किए गए प्रयास सराहनीय है। -
विज्ञापन
विज्ञापन


गर्ल्स मिडिल स्कूल चौकी में अतिरिक्त कक्षों और चहारदीवारी के निर्माण के लिए टेंडर जारी किए गए हैं। इसकी प्रक्रिया पूरी होने के बाद आगे का काम जल्द पूरा किया जाएगा। -कल्पना जसरोटिया, डिप्टी सीईओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें