फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: डलेर मोड़ में जख्मी हालत पर मिला स्कूली छात्र

विज्ञापन
रामनगर के डलेर में घायल अवस्था में मिला छात्र अस्पताल में उपचारधीन।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामनगर। कस्बे की माडता पंचायत के डलेर मोड़ इलाके में एक स्कूल का छात्र मार्ग किनारे जख्मी हालत में मिला। उपचार के लिए उसे रामनगर उप जिला अस्पताल ले जाया गया। घायल छात्र की पहचान रोबण कुमार (14) पुत्र ताराचंद निवासी जंद्राडी गांव के रूप में हुई है ।
छात्र को घायल अवस्था में पहुंचने वाले अध्यापक विश्वनाथ व सुनील कुमार ने बताया कि सरकारी मिडिल स्कूल ठोरनू में दो बजे छुट्टी हुई। वह घर के लिए निकल पड़े। आधे घंटे के बाद लगभग 2:30 बजे वे डलेर इलाके में पहुंचे। आगे देखा एक छात्र जख्मी हालत में सड़क किनारे पड़ा हुआ है। हम दोनों ने छात्र को उप जिला अस्पताल पहुंचाया जहां पर छात्र का इलाज चल रहा है। प्राथमिक उपचार देने के बाद छात्र को जेएमसी उधमपुर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल छात्र ने बताया वह माड़ता स्कूल में पढ़ता है। छुट्टी होने के बाद वह आगे तक महिंद्रा वाहन (जीके14एफ 2651) पर पीछे बैठकर आया लेकिन आगे जाकर मुझे पता नहीं चला और मैं नीचे गिर गया। वाहन चालक ने उसे नहीं उठाया और वाहन लेकर भाग गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें