उधमपुर। जिला पुलिस ने जनवरी से अगस्त 2025 के महीनों के दौरान निर्णायक कार्रवाई करते हुए गोवंश तस्करी के कुल 132 मामले दर्ज किए।
परिणामस्वरूप 883 गोवंश अवैध परिवहन से बचाए गए। इनमें 160 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें 152 गोवंश तस्करी के अपराध और 8 जन सुरक्षा अधिनियम (पीएसए) के तहत गिरफ्तार किए गए।
गोवंश परिवहन में प्रयुक्त 94 वाहन जब्त किए गए और ऐसे वाहनों के 20 पंजीकरण प्रमाणपत्र रद्द कर दिए गए। इस अवधि के दौरान 59 मामले में दोषसिद्ध हुए। जबकि 5 मामलों में संपत्ति कुर्की की कार्यवाही शुरू की गई। जिसके परिणामस्वरूप 1 टाटा मोबाइल जब्त किया गया, 3 महिंद्रा बोलेरो पिकअप ट्रक और एक अन्य वाहन जब्त किया गया, जिनका अनुमानित कुल मूल्य 51 लाख रुपये है।