रामबन। संत निरंकारी मिशन के अनुयायियों ने रविवार को बटोत में सफाई अभियान चलाया और झरनों और उनके आसपास के इलाकों की सफाई की। कार्यक्रम की शुरुआत संत निरंकारी भवन बटोत से हुई, जहां अनुयायी संत हरदेव जी महाराज की याद में दिल्ली से भजन-कीर्तन और प्रवचनों के लाइव स्ट्रीमिंग कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद अनुयायियों ने सरकारी मिडिल स्कूल के पास त्रिंगला गांव में एक झरने और उसके आसपास के इलाकों की सफाई की और पास की नाली, गली और रास्ते की सफाई की। संत निरंकारी मिशन बटोत के आयोजक (संयोजक) मुल्खराज भगत के अनुसार आज रविवार को पूरे भारत में 1600 स्थानों पर इसी तरह के कार्यक्रम आयोजित किए गए। संवाद