फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: लौटा बावली पर संत निरंकारी मिशन ने तीन घंटे चलाया सफाई अभियान

Mon, 24 Feb 2025 12:40 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
लौटा बावली पर सफाई अभियान चलाते मिशन के सदस्य। संवाद - फोटो : reasi
विज्ञापन
रियासी। संत निरंकारी मिशन की स्थानीय शाखा ने जिला मुख्यालय के पास स्थित लौटा बावली में सफाई अभियान चलाया। इस दौरान प्राचीन बावली और उसके आसपास के क्षेत्रों की सफाई की गई।मिशन के भाइयों और बहनों ने हाथों में झाड़ू लेकर बावली परिसर और आसपास फैली गंदगी को हटाया। अभियान में इंचार्ज मुखी कृष्ण लंगेह, सेवा दल संचालक बनारसी दास, इंचार्ज राकेश कुमार और सेवा दल बहन इंचार्ज विशाली थापा की देखरेख में लगभग तीन घंटे तक सफाई कार्य जारी रहा। इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखना और स्थानीय लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना था। मिशन के सदस्यों ने कहा कि ऐसे प्रयास आगे भी जारी रहेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें