फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समारोहों स्थलों को कार्यक्रम से पहले और बाद में अच्छे से करें सैनिटाइज

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिला प्रशासन ने विवाह समारोह कोविड प्रोटोकाल के तहत आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। इसमें समारोह स्थलों को कार्यक्रम से पहले और बाद में अच्छे से सैनिटाइज करने के लिए कहा है। इसके साथ ही सीसीटीवी कैमरे लगाने की भी हिदायत दी गई है, ताकि प्रशासनिक टीम स्थिति का जायजा ले सके। कोताही बरतने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन सख्त हो गया है। कोविड-19 प्रोटोकाल का उचित पालन करने की अपील करने के साथ ही विवाह समारोहों को एसओपी के तहत आयोजित करने को कहा गया है। डीसी इंदु कंवल चिब ने मैरिज हॉल संचालकों के लिए आदेश जारी किया है, जिसमें शादी समारोहों से पहले और बाद में मैरिज हॉल को अच्छे से सैनिटाइज करने को कहा है। निजी वैंक्वेट हॉल मालिकों को विवाह आदि समारोहों में कोविड प्रोटोकॉल व सरकार के निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की अपील की। साथ ही चेतावनी भी दी है कि आदेश की अवहलेना करने पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
वहीं, होटलों और वैंक्वेट हॉल में सीसीटीवी कैमरे लगाने सहित वीडियो फुटेज एकत्र कर समारोहों का रिकॉर्ड रखने के निर्देश दिए हैं। निरीक्षण दल इस रिकार्ड की कभी भी जांच कर सकते हैं। दिशानिर्देशों की परिपालन की निगरानी के लिए टीम का गठन किया है, जो औचक निरीक्षण सहित वीडियो फुटेज की जांच करेंगे। होटल व बैक्वेंट हॉल मालिकों के लिए यह फुटेज जिला निगरानी टीमों को दिखाना अनिवार्य है। इसके साथ ही डीसी ने कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए लोगों से सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें