उधमपुर/घोरडी। जम्मू-कश्मीर ज्वाइंट एक्शन कमेटी घोरडी की टीम ने बुधवार को जोनल प्रधान अनिल शर्मा की अध्यक्षता में जेडईओ ऑफिस घोरडी में पहुंचकर नवनियुक्त जेडईओ राजिंद्र शर्मा का स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने नवनियुक्त जोनल अधिकारी को शिक्षकों को होने वाली समस्याओं से अवगत कराया। वहीं जेडईओ राजिंद्र शर्मा ने सभी सदस्यों को भरोसा दिलाया कि सभी अध्यापकों के काम अच्छी तरह से होंगे और किसी के भी काम को रोका नहीं जाएगा। अध्यापकों का वेतन भी उन्हें हर महीने बिना देरी के मिलेगा। किसी भी अध्यापक को अपने काम के लिए कार्यालय के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं होगी।
अनिल शर्मा ने अपनी पूरी टीम के साथ जेडईओ का धन्यवाद किया। उन्होंने अधिकारी को आश्वासन दिया कि सभी अध्यापक भी पूरी लगन से अपना कर्तव्य निभाएंगे और जहां भी अध्यापकों की आवश्यकता पड़ेगी वे उपस्थित होंगे। अध्यापकों के शिष्टमंडल में रामलाल शर्मा, सोम राज शर्मा, सुभाष कुमार, सुदेश बलवाल, विजय सुडोत्रा, राजेंद्र सिंह जम्वाल, सतपाल शर्मा, पवन कुमार, संजय कुमार, शशि कांत, ज्ञानदेव, विजय कुमार शर्मा, विनोद शर्मा, मोहिंद्र कुमार व अन्य रहे।