फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: ढाई साल बाद बिना मरम्मत खोला दिया सलमेह पुल, सवालों में प्रशासनिक कार्यप्रणाली

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। लगभग ढाई वर्ष पहले असुरक्षित घोषित किए सलमेह पुल को फिर से खोल दिया गया। बिना मरम्मत कार्य के पुल को बहाल करने से हादसों की आशंका बढ़ गई है। लापरवाही पर प्रशासनिक कार्यप्रणाली सवालों में आ गई है।
विज्ञापन

शहर के नजदीक तवी नदी पर उधमपुर को घोरड़ी से जोड़ने वाले सलमेह पुल पर बड़े वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया था लेकिन अब पुल को अचानक खोल दिया गया। ढाई साल पहले प्रशासन ने पुल की जर्जर स्थिति को देखते हुए इसे खतरे का कारण बताया था। पुल बंद होने के कारण लाखों की आबादी को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। लोगों को वैकल्पिक मार्ग अपनाने पड़े जिससे समय और धन की बर्बादी हुई। व्यापार, शिक्षा और दैनिक आवागमन पर इसका असर साफ तौर पर देखने को मिला। बिना किसी तकनीकी जांच रिपोर्ट के दोबारा पुल खोलना जनसुरक्षा के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकता है।
विज्ञापन

मामले की विस्तृत जानकारी प्राप्त नहीं है। मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया जाएगा।
- जुगल किशोर, एडीडीसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें