फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: वेतन कटौती के विरोध में स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल, ओपीडी सेवाएं ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
- रामनगर अस्पताल परिसर में दिया धरना, दूरदराज से आए मरीज हुए परेशान
विज्ञापन

रामनगर। जम्मू-कश्मीर मेडिकल इंप्लाइज फेडरेशन के बैनर तले वीरवार को उप जिला अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। ढाई दिन का वेतन काटने से नाराज कर्मचारियों ने अस्पताल परिसर में धरना दिया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के कारण ओपीडी सेवाएं पूरी तरह ठप रहीं, जिससे दूरदराज से आए मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ी।
सुबह करीब दस बजे स्वास्थ्य विभाग के सभी कर्मचारी एकजुट होकर अस्पताल परिसर में धरने पर बैठ गए। कर्मचारियों का कहना है कि उनका ढाई दिन का वेतन बिना किसी ठोस कारण के काट लिया गया है, जो सरासर अन्याय है। हड़ताल के दौरान केवल आपातकालीन सेवाओं को ही चालू रखा गया जबकि सामान्य जांच के लिए आए मरीजों को बिना इलाज के लौटना पड़ा या घंटों इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे फेडरेशन के ब्लॉक प्रधान खेमराज ने प्रशासन के इस कदम को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य कर्मी दिन-रात मेहनत कर जनता की सेवा में जुटे रहते हैं। इसके बावजूद बिना किसी वाजिब वजह के वेतन काटना कर्मचारियों का मनोबल गिराने जैसा है। ऐसा व्यवहार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

हड़ताल को आगे बढ़ाने की चेतावनी
प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि यदि प्रशासन ने जल्द काटा गया वेतन जारी नहीं किया तो आंदोलन और उग्र होगा। उन्होंने चेतावनी दी है कि मांगें पूरी न होने की स्थिति में हड़ताल को अनिश्चितकाल के लिए आगे बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें