फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: बलिदानी भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
उधमपुर। शहीद भगत सिंह पार्क में आयोजित शहीदी दिवस कार्यक्रम में शहीद अमर रहे के नारे लगाते लोग।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। शहीद भगत सिंह यादगार कमेटी ने 94वां शहीदी दिवस शहीद भगत सिंह पार्क में महासचिव बंसी लाल खजूरिया की अध्यक्षता में मनाया। सदस्यों ने बलिदानी भगत सिंह की प्रतिमा पर फूल अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि भेंट की। सदस्यों ने बलिदान भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव जिंदाबाद के नारे भी लगाए।
महासचिव खजूरिया ने बताया कि देश के लिए बलिदान होने वाले इन क्रांतिकारियों ने का सपना था कि आजादी के बाद पुराने सिस्टम को खत्म कर नया सिस्टम लागू किया जाए, जिसमें अमीरी, गरीबी का भेदभाव न हो। वो क्रांतिकारी सच्चे इंकलाबी व देशभक्त थे। उन्होंने कहा कि आजादी के 75 साल गुजर जाने के बाद भी देश से अभी तक भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई समाप्त नहीं हुई है। इसको लेकर हमें बलिदानी भगत सिंह के बताए रास्ते पर चलने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हमें उन शहीदों को कभी नहीं भूलना चाहिए जिन्होंने देश को आजाद करवाने में अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। कमेटी के सदस्यों की ओर से स्वर्गीय मास्टर लुदरमनी को भी श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर ललिता देवी, चंद्रशेखर, गुलाम मोहम्मद, गंधर्व सिंह, रमेश कुमार, गुलाम रसूल, युद्धवीर रैना, सूरम चंद थापा, भारत भूषण गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें