फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरयाल में लो वोल्टेज से ग्रामीण परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। कशीराह पंचायत के बरयाल गांव में कई साल से लो वोल्टेज की समस्या व्याप्त हो जो अब गंभीर रूप ले चुकी है। इससे ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कम क्षमता का ट्रांसफार्मर होने से दिक्कत बढ़ गई है।
विज्ञापन

लो वोल्टेज के कारण गर्मी में इस्तेमाल होने वाले अधिकतर उपकरण शोपीस बन गए हैं। इस कारण लोग दिन में पेड़ों की छांव में बैठने को मजबूर हैं। गांव में उचित क्षमता का ट्रांसफार्मर नहीं होने के कारण लो वोल्टेज की समस्या व्याप्त है। लोगों ने बताया कि समस्या के बारे में विभाग को कई बार अवगत करवाया गया है, लेकिन अभी तक कोई कदम नहीं उठाया गया है।
स्थानीय निवासी मदन लाल, मुंशी राम, जगदेव, विजय कुमार, गणेश दास ने कहा कि काफी समय से क्षेत्रवासी लो वोल्टेज की समस्या को झेल रहे हैं। शाम ढलते ही पूरा क्षेत्र अंधेरे में डूब जाता है। लोगों दीये से घरों को रोशन करने को मजूबर हैं। उन्होंने जिला प्रशासन और विभाग से जल्द कदम उठाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें