फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छ इंडिया, फिट इंडिया का संदेश लेकर पडोरा से नत्थाटॉप तक दौड़े धावक

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। जम्मू संभाग के विकसित पर्यटन स्थल पटनीटॉप में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मैराथन आयोजन किया गया। पांच श्रेणियों में आयोजित दौड़ में प्रदेश सहित अन्य राज्यों के लोगों और धावकों ने बड़े ही उत्साह के साथ हिस्सा लिया। पटनीटॉप के पडोरा से नत्थाटॉप तक आयोजित मैराथन को डीसी रामबन मसरत-उल-इस्लाम ने झंडी दिखा कर रवाना किया। वहीं, पर्यटन विभाग के निदेशक विवेकानंद राय व पीडीए सीईओ शेर सिंह भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

सुबह साढ़े पांच बजे आरंभ हुई मैराथन पांच श्रेणियों 42, 30, 20,10 और पांच किलोमीटर में विभाजित थी। इसमें प्रदेश सहित महाराष्ट्र, दिल्ली, केरल, हरियाणा, बिहार, यूपी, पंजाब आदि राज्यों के करीब तीन सौ लोगों ने हिस्सा लिया। इस दौरान स्वच्छ और स्वस्थ भारत का भी संदेश दिया गया।
मैराथन का मुख्य उद्देश्य पर्यटन स्थल को बढ़ावा और स्वस्थ व स्वच्छ इंडिया का संदेश देना था। इसमें तीन सौ लोगों ने विभिन्न श्रेणियों में हिस्सा लिया है। पटनीटॉप में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मानसून फेस्टिवल और ट्रैकिंग आदि कार्यक्रम आयोजित होने वाले हैं। वीकेंड को विशेष बनाने के लिए भी कार्यक्रम की योजना है।
विज्ञापन

- शेर सिंह, सीईओ, पीडीए
पंजाब के निक्कू ने जीती 42 किलोमीटर दौड़
पटनीटॉप में आयोजित मैराथन दौड़ का आयोजन आयरन मैन कपिल अरोड़ा व संजोग कटोच की ओर से पर्यटन विभाग व पीडीए के सहयोग से करवाया गया। 42 किलोमीटर की दौड़ में पंजाब के निक्कू अव्वल रहे, जबकि सितांशू कुमार दूसरे और परविंद्र सिंह तीसरे स्थान पर रहे। महिलाओं में मनमिंदर कौर पहले और कनू प्रिया गर्ग दूसरे स्थान पर रही। 30 किलोमीटर दौड़ में संकल्प जैन ने बाजी मारी है। नितिन कुमार दूसरे और अमन गुप्ता तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग में वासूदा समनोत्रा पहले, शिपरा अग्रवाल दूसरे और मिता साहा तीसरे स्थान पर रही। 21 किलोमीटर दौड़ में रितिक शर्मा पहले, मोहम्मद असलम दूसरे और संजय मुकाती तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग में जोहा बरकत पहले, शिल्पा चाकू हांडू दूसरे और अनीसा नाबी तीसरे स्थान पर रही। दस किलोमीटर मैराथन में अनिल कटोच पहले, अमनदीप दूसरे और संदीप अग्रवाल तीसरे स्थान पर रहे। महिलाओं में शैलजा शाह व ललीता कपाही ने भी कम समय में दौड़ को पूरा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें