कटड़ा। धर्मनगरी में आठ फरवरी को ताराकोट-सांझीछत रोपवे परियोजना के विरोध के बीच महत्वपूर्ण बैठक होगी। माता वैष्णो देवी संघर्ष समिति के अध्यक्ष बलिराम राणा की अध्यक्षता में रघुनाथ मंदिर परिसर में रणनीति बनाई जाएगी। इसके लिए समिति ने कटड़ा वासियों के साथ-साथ आसपास के गांवों के लोगों को आमंत्रित किया है, ताकि वे अपनी बात खुलकर रख सकें।
राणा ने बताया कि परियोजना को लेकर लगातार चिंता बनी हुई है। लोगों का मानना है कि परियोजना न केवल आस्था से जुड़ी परंपराओं को प्रभावित कर सकती है बल्कि पारंपरिक रोजगार पर भी प्रतिकूल असर डाल सकती है।
बैठक में सामाजिक, आर्थिक और धार्मिक नुकसान पर चर्चा की जाएगी। साथ ही लोगों को सुझाव, आपत्तियां और अनुभव साझा करने का अवसर दिया जाएगा।
समिति का उद्देश्य है कि सामूहिक राय को एक मंच पर लाकर उच्चस्तरीय समिति के समक्ष मजबूती से उठाया जा सके। यह मुद्दा कटड़ा की पहचान, आस्था और आजीविका से जुड़ा हुआ है इसलिए सभी का पक्ष जानना बेहद जरूरी है। बैठक के बाद समिति आगे की रणनीति तय करेगी।