फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: सीईओ के कहने पर बात करने पहुंचे चार लोग, बोले-सभी को बुलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। रोपवे को लेकर स्थानीय लोगों व पुराना दारूड़ व्यापार मंडल सहित मार्ग पर कार्य करने वालों के साथ बातचीत शुरू करने के लिए सोमवार रात को फोन से बुलाया था। लोगों ने कहा सभी को बुलाएं।
विज्ञापन

यह जानकारी प्रेस वार्ता कर दी गई। इसमें सिर्फ दारूड़ पंचायत के ही लोग शामिल थे और उनके कहने पर मंगलवार को चार लोग सीईओ कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कहा कि सिर्फ हमें नहीं, कटड़ा सहित मार्ग पर कार्य करने वाले लोगों के नेता को भी बुलाया जाए। उनका कहना था कि हम सिर्फ चार लोग या पांच लोग घोड़ा पिठ्ठू व पालकी सहित स्थानीय धर्मनगरी कटड़ा के लोगों का फैसला नहीं कर सकते, इसलिए आप कटड़ा व पुराना दारूड़ मार्ग पर कार्य करने वाले लोगों के नेता को भी बुलाएं। जब आप कहेंगे, हम बैठकर बात करेंगे। इसके बाद वे वापस आ गए। वहीं श्राइन बोर्ड के सीईओ अंशुल गर्ग ने कहा कि रोपवे को लेकर जो भी चिंताएं हैं, उनको लेकर श्राइन बोर्ड गंभीर है, इसलिए विरोध कर रहे लोगों के साथ बातचीत श्राइन बोर्ड द्वारा शुरू कर दी गई है। इससे इस पूरे मामले का सम्मानजनक हल निकल सके और लोगों की चिंताओं का भी हल हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें