कटड़ा। सीनियर सिटीजन वेलफेयर फोरम की विशेष बैठक र्मवीर धर्मशाला में हुई। अध्यक्ष शिव कुमार शर्मा की अध्यक्षता में कार्यवाही का संचालन महासचिव चनय राम द्वारा किया गया। इस दौरैन श्रद्धालुओं के लिए निर्माणाधीन रोपवे परियोजना का स्वागत किया गया और कहा कि लोगों के हित को देखते हुए परियोजना का विस्तार कटड़ा तक किया जाए।
शिव कुमार शर्मा ने फोरम की पिछले वर्ष उच्च स्तरीय समिति के साथ हुई बैठक तथा इसी सप्ताह हुई बैठक की विस्तृत जानकारी सदस्यों के समक्ष रखी। उन्होंने वर्तमान परिस्थितियों पर फोरम का पक्ष स्पष्ट करते हुए कहा कि सभी निर्णय जनहित, श्रद्धालुओं की सुविधा और क्षेत्र की गरिमा को ध्यान में रखकर लिए जाने चाहिए। सभी सदस्यों ने हाल ही में हुए घटनाक्रम के दौरान विधायक एवं उनके परिवार के खिलाफ अभद्र भाषा की कड़ी निंदा की। साथ ही सदस्यों ने एकमत से कहा कि शांतिपूर्ण विरोध प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है लेकिन विरोध की मर्यादा बनाए रखना आवश्यक है। अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि फोरम ने अब तक कोई प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं की है, इसलिए अब प्रेस वार्ता के माध्यम से कटड़ा से अतिरिक्त दूसरे रोपवे की स्थापना को लेकर फोरम का स्पष्ट व संतुलित पक्ष जनता के समक्ष रखा जाएगा।