फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: हरियाणा के रोहित पहलवान ने जीता चंद्रकोट दंगल का खिताब

Wed, 28 Oct 2026 01:08 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज के पास हुए रोमांचक मुकाबलों में बरसे नकद इनाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर/रामबन। चंद्रकोट में राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज के पास आयोजित छठे विशाल दंगल में हरियाणा के पहलवान रोहित ने पंजाब के पहलवान तालब को एक कड़े मुकाबले में हराकर प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम कर लिया। एक दिन तक चले इस भव्य दंगल में कुल 50 रोमांचक मुकाबले खेले गए, जिन्हें देखने के लिए खेल प्रेमियों की भारी भीड़ उमड़ी थी।
प्रतियोगिता के मुख्य मुकाबले के विजेता पहलवान रोहित को 91 हजार रुपये नकद पुरस्कार, पारंपरिक सिल्वर गूर्ज और पट्टा प्रदान किया गया, जबकि उपविजेता रहे तालब को 70 हजार रुपये की नकद राशि दी गई। दंगल की दूसरी माली का मुकाबला जम्मू-कश्मीर पुलिस के बसंतगढ़ निवासी बीनिया अमीन और हरियाणा के कुशपाल के बीच हुआ। इस संघर्षपूर्ण मुकाबले में बीनिया अमीन ने जीत हासिल कर 41 हजार रुपये का नकद पुरस्कार जीता, जबकि कुशपाल को 30 हजार रुपये मिले।
विज्ञापन

डोडा के नदीम और हरियाणा के साद के बीच हुआ तीसरा मुख्य मुकाबला बराबरी पर छूटा, जिसके बाद दोनों को 25,500-25,500 रुपये की राशि दी गई। एक अन्य मुकाबले में मलेरकोटला के रज्जाक ने रियासी के सुरजीत को हराकर 25 हजार रुपये का इनाम जीता, जबकि सुरजीत को 16 हजार रुपये मिले।
विज्ञापन

इस गरिमामयी समारोह में रामबन के विधायक अर्जुन सिंह मुख्य अतिथि रहे, जबकि रामबन के उपायुक्त मो. इल्यास खान ने गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता जम्मू-कश्मीर स्टेट स्पोर्ट्स काउंसिल के पूर्व संयुक्त सचिव और जेएंडके इंडियन स्टाइल रेसलिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष शिव कुमार शर्मा ने की। इस अवसर पर चंद्रकोट दंगल कमेटी के अध्यक्ष अमजद अली, अतिरिक्त एसपी मजीद-उर-रहमान और व्यापार मंडल के प्रधान इरफान हैदर खान सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें