फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार पर चट्टान गिरी, दो की मौत

Fri, 27 Feb 2015 12:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामबन
विज्ञापन
विज्ञापन
बनिहाल थाना क्षेत्र अंतर्गत शेर बीबी चश्मे के पास वीरवार की शाम करीब सवा छह बजे अचानक चट्टान और पस्सिया जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गिर आई। इसकी चपेट में एक मारुति वैन आ गई और वह सीधे बिसलरी नाले में जा गिरी। इससे उसमें सवार दो व्यवसायी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मारुति वैन (जेके02ई-9203) जम्मू से श्रीनगर की ओर जा रही थी। तभी अचानक शेर बीवी चश्मे के पास पहाड़ी से अचानक एक भारी चट्टान खिसक आया, जिससे धक्के के वैन करीब सौ फीट गहरे बिसलरी नाले में जा गिरी। ड्राइवर को संभलने का मौका भी नहीं मिला। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया।

नाले में उतर कर मलबे में दबे पहले दो घायलों जावेद अहमद और सज्जाद अहमद निवासी वेरीनाग (अनंतनाग) को निकाला। उसके बाद स्थानीय सेना के कैंप से जवान भी मौके पहुंचे और बचाव कार्य में जुट गए। इन लोगों ने एक शव को वहां से बाहर निकाला, जबकि दूसरा शव पानी के तेज बहाव में दिख रहा था, लेकिन समाचार लिखे जाने तक उसे निकाला जाना संभव नहीं हो पा रहा था।
विज्ञापन


लेकिन उसे बाहर निकालने का प्रयास देर रात तक जारी था। निकाले गए मृतक की पहचान गुलाम कादिर (85) के रूप में हुई है, जबकि दूसरे के बारे में पुख्ता जानकारी नहीं मिला पा रही है। हालांकि पुलिस को मौके से एक पहचान पत्र मिला है, जिस पर साहिद हुसैन पीर निवासी डुरू अनंतनाग लिखा हुआ है। संभावना है कि वह पहचान पत्र उसी मृतक का होगा। हाईवे पर अचानक पस्सी गिरने से जम्मू से श्रीनगर जा रहे सैकड़ों वाहन राममार्ग पर फंस गए हैं।

घायलों में एक सज्जास अहमद ने पुलिस को बताया कि एक सप्ताह पहले वे लोग अपने कारोबार के सिलसिले में जम्मू गए हुए थे। वीरवार को वहां से घर के लिए लौट रहे थे। तभी अचानक वे हादसे का शिकार हो गए। गौरतलब है कि तीन दिनों की लगातार बारिश से पहाड़ों के चट्टान काफी नरम पड़ गए है। इससे खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें