मनानू मोहल्ला और आसपास के करीब 100 घरों को लाभ मिलेगा
उधमपुर। ब्लाॅक उधमपुर की पंचायत चक में हायर सेकेंडरी स्कूल से वाया पुराने पंचायत घर मनानू मोहल्ला तक सड़क का निर्माण जल्द किया जाएगा। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज की तरफ से पीआरआई कैपेक्स के तहत 2.66 लाख की लागत से यह सड़क निकाली जाएगी।
इसके बनने से वार्ड एक के मनानू मोहल्ला और इसके आसपास के करीब 100 घरों को लाभ मिलेगा। स्थानीय राहुल शर्मा, रजनीश कुमार, बिमला देवी, संजय कुमार व अन्य ने बताया कि सड़क नहीं होने से क्षेत्रवासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। आवाजाही के अलावा मोहल्ले में शादी समारोह व निर्माण कार्य के लिए सामान तक पहुंचाना काफी मुश्किल होता था। इससे क्षेत्र के विकास में भी रुकावट थी लेकिन अब सड़क बनने से उनकी यह सभी परेशानियां दूर हो जाएंगी।
सड़क बनाने के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है, जिसकी प्रक्रिया पूरी होने के बाद आगे का काम भी जल्द पूरा किया जाएगा।
मो. अनवर, एक्सईएन इंजीनियरिंग विंग ग्रामीण