फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब्रिस्तान मार्ग की हालत खराब, वार्ड नंबर तीन व चार के लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। सीवरेज विभाग की ओर से नगर की आदर्श कॉलोनी इलाके के कब्रिस्तान रोड पर करीब दो महीने से चल रहे सीवरेज पाइप लाइन बिछाने के काम से लोग काफी परेशान हैं। उनका कहना है कि कब्रिस्तान की पूरी सड़क को खोदकर खराब कर दिया गया है, जिससे इस पर वाहनों की आवाजाही करना मुश्किल हो गया है। बारिश के बाद पूरा मार्ग कीचड़ में तब्दील हो गया है। उनकी मांग है कि जल्द से जल्द मार्ग की हालत सुधार कर राहत प्रदान की जाए।
विज्ञापन

करीब 200 मीटर लंबे इस मार्ग पर दो महीने पहले यूईईडी ने सीवरेज पाइप बिछाने का काम शुरू किया था। विभाग ने कछुआ चाल से काम किया। दो महीने तक सड़क पर वाहनों की आवाजाही को बंद रखा गया। रविवार को पाइप लाइन बिछाने का काम तो पूरा कर दिया है लेकिन अब सड़क पूरी तरह से खराब हो चुकी है। मरम्मत नहीं किए जाने के कारण सड़क पर फैली मिट्टी सोमवार को बारिश के बाद कीचड़ में तब्दील हो गई है और अब इस पर वाहनों की आवाजाही करना बहुत मुश्किल हो गया है। हालात यह है कि सुपुर्द-ए-खाक के लिए शव को कब्रिस्तान तक लाना भी मुश्किल हो गया है। पाइपें क्षतिग्रस्त होने से लोगों के घरों में पेयजल सप्लाई भी प्रभावित हो रही है। कई बार लोग समस्या के समाधान की मांग को लेकर संबंधित अधिकारियों के समक्ष रोष व्यक्त कर चुके हैं लेकिन इसके बावजूद समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
------------------------
पाइप लाइन बिछाने के बाद मार्ग को खोल दिया गया है, लेकिन बदहाल मार्ग पर वाहनों को चलाना अभी भी बहुत मुश्किल है। जहां लोग पहले चंद मिनट में पुराने हाईवे से होकर न्यू बस स्टैंड और दोमेल तक पहुंचते थे, वहीं अब धार रोड से घूमकर लंबे रास्ते से जाना पड़ता है। आदर्श कॉलोनी में आठ महीने बाद भी पाइप लाइन बिछाने के बाद सड़कों की मरम्मत नहीं हुई और अब कब्रिस्तान मार्ग की मरम्मत होने में तो कई महीने लगने की संभावना है। प्रशासन को भी इस काम की कार्यप्रणाली पर नजर रखनी चाहिए। -संजीव कुमार स्थानीय निवासी
विज्ञापन

------------------------------
सीवरेज विभाग के काम करने के तौर तरीकों से पूरा शहर परेशान हैं। जिस सड़क व गली में इसके कर्मचारी काम करते हैं, उसे पूरी तरह से बंद कर देते हैं और छोटे से काम को पूरा करने में कई-कई महीने लगा देते हैं। कब्रिस्तान के छोटे से रोड पर दो महीने से अधिक समय में काम को पूरा किया गया है लेकिन इससे वार्ड नंबर तीन व चार के लोगों की परेशानी बढ़ गई है। उनकी मांग है कि यूईईडी जल्द से जल्द सड़क की हालत को चलने लायक बनाकर राहत प्रदान करे। -आकाश शर्मा स्थानीय निवासी
--------------------
कब्रिस्तान रोड की हालत खराब होने से स्थानीय लोगों के अलावा मुस्लिम वर्ग के लोग भी काफी परेशान हैं। उन्हें कब्रिस्तान तक पहुंचने में परेशानी पेश आ रही है। लंबे समय से चल रहे इस काम से आम आदमी भी आवाजाही को लेकर परेशानी महसूस कर रहा है। पानी की पाइपें क्षतिग्रस्त होने से पेयजल सप्लाई भी बुरी तरह से प्रभावित हो रही है। सीवरेज विभाग को काम की गति बढ़ाकर इसको जल्द पूरा करना चाहिए। -राजेश कुमार स्थानीय निवासी
लगभग 200 फीट लंबे इस रोड से आदर्श कॉलोनी इलाके का सीधा संपर्क पुराने हाईवे से जुड़ता है, जिसमें काफी कम समय में आदर्श कॉलोनी की तरफ से दोमेल और एमएच चौक की तरफ जाने वाले लोग आसानी से पहुंच जाते हैं, लेकिन सीवरेज के काम की वजह से इसकी हालत काफी ज्यादा खराब हो गई है। आवाजाही प्रभावित होने से लोग परेशान हैं। सीवरेज विभाग किस्तों में इस पर काम कर रहा है। जल्द सड़क की मरम्मत कर वाहनों की आवाजाही को सुचारु करना चाहिए।
विज्ञापन

-अनिल कुमार स्थानीय निवासी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें