रामबन। डीसी मोहम्मद इलियास खान ने अपने कार्यालय में बैठक कर जिला सड़क सुरक्षा समिति व जिला स्तरीय निगरानी समिति के कार्यों की समीक्षा की। डीसी ने जिले में सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने के लिए सुधारात्मक उपायों पर चर्चा और सड़क सुरक्षा उपायों के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित विभागों को इंटीग्रेटेड रोड एक्सीडेंट डाटाबेस के तहत संवेदनशील सड़क खंडों की पहचान के लिए दुर्घटना-प्रवण स्थलों (ब्लैक स्पॉट) के विस्तृत जीआईएस निर्देशांक प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। बैठक में सड़क दुर्घटना पीड़ित निधि के क्रियान्वयन की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने पीड़ितों को समय पर सहायता देने के लिए संबंधित मामलों के त्वरित निपटारे के लिए कहा। बैठक में एसएसपी अरुण गुप्ता, मुख्य योजना अधिकारी डॉ. शकीब अहमद राथर, एआरटीओ रामबन कुलदीप सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। संवाद