फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: तारकोल बिछाने वाले ठेकेदारों पर कार्रवाई व सड़क निर्माण कार्य की जांच करने की मांग

विज्ञापन
इसी मार्ग पर डाला गया था तारकोल जो अब दयनीय हालत में है।
विज्ञापन
-बसंतगढ़ तहसील के रसली गदेरन में मजोड़ी से गंदटॉप आठ किमी मार्ग पर तारकोल उखड़ा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामनगर। बसंतगढ़ तहसील के रसली गदेरन इलाके में पड़ता मजोड़ी से गंदटॉप आठ किलोमीटर मार्ग पर तारकोल उखड़ गया है। शनिवार को इलाके के ग्रामीणों ने बैठक कर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना विभाग के प्रति रोष जताया। उन्होंने तारकोल बिछाने वाले ठेकेदारों पर कार्रवाई करने के साथ निर्माण कार्य की जांच कराने की गुहार लगाई।
शनिवार दोपहर बाद बसंतगढ़ तहसील के पैंथर्स पार्टी के युवा विंग के प्रधान पवन रासल की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें मजोड़ी से गंदटॉप तक के मार्ग की दयनीय हालात पर चर्चा की गई। ग्रामीणों ने इस मार्ग की जल्द से जल्द मरम्मत कराने की प्रशासन से मांग की। ग्रामीणों ने कार्यवाही न होने पर प्रदर्शन की चेतावनी दी है ।
विज्ञापन

प्रधान रासल ने बताया कि वर्ष 2021 में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत मजोड़ी से बसंतगढ़ तक आठ किलोमीटर मार्ग पर तारकोल बिछाने का काम शुरू किया गया था मगर अब सड़क से तारकोल उखाड़ना शुरू हो गया है। विभाग के उच्च अधिकारियों को भी इस बारे में बताया गया, लेकिन अधिकारियों ने कोई संज्ञान नहीं लिया।
विज्ञापन

पिछले चार वर्षों से इस मार्ग की दशा बद से बदतर हो चुकी है। ग्रामीणों ने कहा कि तारकोल बिछाने वाले ठेकेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। बैठक में ओंकार सिंह, बिशन दास, सुदेश कुमार, सोनी वर्मा, रोमेश चंद्र आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें