लोक निर्माण विभाग द्वारा शुरू कराया गया फगाड़ी मोड़ से सेर दरुल तक सड़क का निर्माण कार्य।
- 34 लाख रुपये की लागत से फगाड़ी मोड़ से सेर दरुल तक सड़क का निर्माण शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। ब्लॉक जगानू के लोगों की मांग पूरी होने जा रही है। अब उन्हें परेशानियों से निजात मिल जाएगी। लोक निर्माण विभाग ने मंगलवार को ब्लॉक जगानू में फगाड़ी मोड़ से सेर दरुल तक 34 लाख रुपये की लागत से 1.50 किलोमीटर सड़क का निर्माण शुरू करवा दिया है।
सड़क निर्माण के दौरान छह पुलियां भी बनाई जाएंगी। सड़क बनने से क्षेत्र के लोगों के साथ-साथ रोजाना स्कूल व कॉलेज आने-जाने वाले विद्यार्थियों को भी लाभ मिलेगा। सड़क का निर्माण कार्य शुरू होने से क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है। पूर्व सरपंच सहदेव सिंह ने बताया कि पहले चरण में सड़क पर सिर्फ अर्थ वर्क किया जाएगा। इसके बाद सड़क के बीचोंबीच निकल रहे नालों के पानी की निकासी के लिए पाइपें डाली जाएंगी। स्थानीय लोग काफी समय से सड़क बनाने की मांग कर रहे थे। ताकि उन्हें परेशानियों से निजात मिल सके और वाहन लोगों के घरों तक पहुंच सकें।
कोट.. सड़क पर अर्थ वर्क का काम चल रहा है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद सड़क पर तकरीबन छह जगहों पर पानी की निकासी के लिए पाइपें बिछाई जाएगी। ताकि सड़क क्षतिग्रस्त न हो सके। उम्मीद है कि इसी माह के अंत तक सड़क बनकर तैयार हो जाएगी।
-अनिल कुमार, जेई, लोक निर्माण विभाग