घौरडी में तारकोल बिछाने का काम शुरू करते हुए विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया।
उधमपुर। चनैनी घौरड़ी विधानसभा क्षेत्र से विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया ने मंगलवार को ब्लॉक घौरड़ी के बखेतर से रियाल और तरगीड़ीया से बिडला रोड पर तारकोल बिछाने का काम शुरू करवाया। इस मौके पर जिला विकास परिषद के सदस्य राकेश कुमार शर्मा और पूर्व बीडीसी आरती शर्मा भी मौजूद थे।
लोगों ने मनकोटिया का धन्यवाद करते हुए कहा कि वह जिस प्रकार से अपनी विधानसभा क्षेत्र में दिन प्रतिदिन कार्य करवा रहे हैं, वह सराहनीय है। लोगों का कहना था कि उन्हें गर्व है कि उन्होंने मनकोटिया को अपना विधायक चुना है जो हमेशा अपने क्षेत्र में विकास कार्य करने में सबसे आगे रहते हैं। मनकोटिया ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि वह अपनी पूरे विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य को गति देंगे जिससे लोगों को हो रही परेशानियों का समाधान हो सके। संवाद