उधमपुर। लोअर पनारा से कदवा तक सड़क न बन पाने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को लोअर से कदवा तक चार किलोमीटर पैदल रास्ताा तय कर आना-जाना पड़ रहा है। हालांकि पीएमजीएसवाई विभाग ने सड़क निर्माण शुरू करवाया है। लेकिन काम पूरा न होने के चलते सड़क नहीं बन पाई है।
हालांकि सड़क को अस्थायी तौर पर कदवा तक बना दिया गया है। लेकिन दयनीय हालत के कारण उस पर वाहन नहीं चल पा रहे। कई बार लोग इस समस्या का समाधान करने के लिए संबंधित विभाग व प्रशासन से गुहार लगा चुके हैं। लेकिन सिवाय आश्वासन के कुछ नहीं मिला। पूर्व सरपंच रशीद का कहना था कि एक साल पहले सड़क का निर्माण कार्य पीएमजीएसवाई विभाग द्वारा शुरू करवाया गया था। लेकिन अभी तक सिर्फ कच्ची सड़क ही बन पाई है। बारिश के दिनों में यह सड़क दलदल का रूप धारण कर लेती है। जिसके चलते पैदल भी नहीं चला जाता।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि वे लोग कई बार विभाग से जल्द से जल्द सड़क का निर्माण कार्य पूरा करने की गुहार लगा चुके हैं। लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। लोगों को रोजाना पैदल चलकर आना-जाना पड़ रहा है। उन्होंने डीसी से मांग की कि जल्द से जल्द सड़क का निर्माण कार्य पूरा करवाया जाए। ताकि यात्री वाहन चलने से लोगों की समस्या का समाधान हो सके।
कोट... किन्हीं कारणों से सड़क का निर्माण कार्य बंद हो गया था। लेकिन जल्द ही विभाग की ओर से काम शुरू कर जुलाई तक सड़क तैयार तैयार कर दी जाएगी। - रंजीत सिंह, एक्सईएन, पीएमजीएसवाई विभाग