फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वेक्षण जारी, हर गांव को मिलेगी सड़क कनेक्टिविटी : मनकोटिया

Sun, 12 Jan 2025 07:51 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
डिग्री कॉलेज में पड़ीं व्हीलचेयर को स्थानांतरित करते कर्मी। संवाद - फोटो : udhampur
विज्ञापन
डोगरा क्रांति दल ने आदर्श कॉलोनी में की मासिक बैठक
विज्ञापन

विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया ने जनता की समस्याएं सुनीं
उधमपुर। डोगरा क्रांति दल की ओर से शहर की आदर्श कॉलोनी में मासिक बैठक का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में चिनैनी के विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। बैठक के दौरान मनकोटिया ने जनता दरबार लगाकर क्षेत्र की जनता की समस्याएं और शिकायतें सुनीं।

इस मौके पर विधायक ने जनता की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को तुरंत समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने आश्वासन दिया कि क्षेत्र में जल्द ही विकास कार्य शुरू किए जाएंगे, जिससे कनेक्टिविटी में सुधार होगा।
विज्ञापन

विधायक ने लोगों से सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आग्रह किया। उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत ऑनलाइन पोर्टल को फिर से खोलने और सड़कों के सर्वेक्षण का काम दोबारा शुरू करवाने के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया।
इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत महत्वपूर्ण जानकारी साझा करते हुए बताया कि जल्द ही एक नया सर्वेक्षण शुरू किया जाएगा, जिसमें ऐसे सभी बीपीएल परिवारों की पहचान की जाएगी जिनके पास पक्के मकान नहीं हैं। इन परिवारों को मकान बनाने के लिए सहायता प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन

मनकोटिया ने कहा कि सरकार की विकास-केंद्रित नीतियां और योजनाएं ग्रामीण क्षेत्रों में प्रगति का मार्ग प्रशस्त कर रही हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि सभी योजनाओं का लाभ जमीनी स्तर तक पहुंचे और जनता की समस्याओं का शीघ्र समाधान हो। इस अवसर पर पूर्व पीआरआई, पूर्व डीसी, डीडीसी सदस्य और उधमपुर एवं क्षेत्र के कई नागरिक उपस्थित रहे।

पर्चा दिखाता विनोद।

पर्चा दिखाता विनोद।

पर्चा दिखाता विनोद।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें