फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: बिलासपुर से बानू तक 16.50 करोड़ से बनेगी सड़क

विज्ञापन
पीएमजीएसवाई विभाग की ओर से बिलासपुर से बानू तक बनाई जाने वाली सड़क का दृश्य।
विज्ञापन
-सात किलोमीटर लंबी तक सड़क का निर्माण पीएमजीएसवाई विभाग की ओर से किया जाएगा।
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। ब्लॉक खून में पड़ते बिलासपुर से बानू तक 16.50 करोड़ रुपये की लागत से सात किलोमीटर तक सड़क प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) विभाग की ओर से बनाई जाएगी। इससे क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग पूरी होगी। विभाग ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है।
क्षेत्र के पूर्व सरपंच मनोज ने बताया कि क्षेत्र में सड़क बनाने को लेकर स्थानीय लोग पिछले काफी लंबे समय से सरकार से मांग करते रहे हैं। मौजूदा समय में क्षेत्र में ट्रैक्टर रोड है लेकिन बारिश के दिनों में कीचड़ व दलदल के चलते आने जाने में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अब सरकार की ओर से क्षेत्र में सड़क बनाने की मंजूरी दिए जाने से क्षेत्रवासी खुश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस सड़क के बनने से क्षेत्र के अलावा अन्य क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को इसका लाभ होगा। मौजूदा समय में लोगों को पैदल ही सफर तय कर आना जाना पड़ रहा है। जिसके चलते अब सड़क का निर्माण होने से लोगों को रोजाना पैदल सफर तय करने से भी निजात मिलेगी ओर लोग वाहनों में बैठकर आ जा सकेंगे।
कोट..
विभाग की ओर से सड़क बनाने को लेकर टेंडर प्रकिया शुरू कर दी गई है। उम्मीद है कि बरसात का मौसम खत्म होते ही सड़क का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
-अमित अबरोल, एईई, पीएमजीएसवाई विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें