फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाटी की ओर आज रवाना होंगे उधमपुर में रोके गए सैकड़ों ट्रक

विज्ञापन
उधमपुर: आज डाउन कानबाई को लेकर उधमपुर नेशनल हाईवे पर रोक ट्रक. - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार को वाहनों की आवाजाही श्रीनगर से जम्मू की तरफ रही। उधमपुर में दिन भर ट्रकों को रोक कर रखा गया। चालकों का कहना है कि उनको राजमार्ग पर रोकने का यह तीसरा दिन है। उम्मीद है कि बुधवार को आगे जाने की अनुमति मिल जाएगी।
विज्ञापन

रामबन के विभिन्न स्थानों पर पस्सियां गिरने पर रविवार को राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया था। इसके बाद पुलिस ने उधमपुर में घाटी जाने वाले सैकड़ों वाहनों को रोक दिया था। पुलिस को सोमवार दोपहर करीब दो बजे राजमार्ग खोलने में कामयाबी मिली। तब सबसे पहले पुलिस ने घाटी जाने वाले यात्री वाहनों और कुछ ट्रकों को रवाना किया। ट्रक केवल जरूरी सामान ले जाने वाले थे।
लेकिन, शाम करीब पांच बजे फिर से पस्सियां गिरने पर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया। इसके बाद रात करीब नौ बजे राजमार्ग को खोला गया। मंगलवार को मौसम में सुधार होने पर पुलिस ने श्रीनगर से जम्मू की तरफ वाहनों को चलने की अनुमति दी। इस दौरान उधमपुर से किसी भी वाहन को घाटी की तरफ जाने नहीं दिया गया। उधमपुर के जखैनी, रठियान, गरनई, बट्टलबालियां, मांड, टिकरी में सैकड़ों ट्रकों को दिन भर रोक कर रखा गया।
विज्ञापन

ट्रक चालकों का कहना था कि उनको रविवार से राजमार्ग पर रोक कर रखा गया है। जिन स्थानों पर रोका गया है, वहां खाने पीने और अन्य जरूरत की सुविधाएं नहीं हैं। इसके साथ ठंड के कारण भी बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस ने उनको बुधवार को छोड़ने का आश्वासन दिया है। यदि, बुधवार को भी घाटी जाने की अनुमति नहीं दी जाती है तो परेशानी दोगुनी हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें