उधमपुर। सड़क हादसे में घायल हुई महिला की जीएमसी में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान संतोष देवी (42) निवासी उधमपुर के रूप में हुई है। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया।
सोमवार को महिला स्कूटी पर शहर की तरफ आ रही थी कि एमएच चौक में अचानक स्कूटी से गिर गई। परिजन का आरोप है कि स्कूटी सवार ने हादसे की सही जानकारी नहीं दी। उनकी मांग है कि मामले की जांच की जाए। दूसरी ओर रोहित शर्मा ने बताया कि उनकी स्कूटी को उनका परिचित ही चला रहा था। वह मां को शहर की ओर लेकर जा रहा था। युवक के अनुसार एमएच चौक के नजदीक गड्ढों के कारण स्कूटी का संतुलन बिगड़ गया जिस वजह से मां सिर के बल नीचे गिर गई थी। मृतक के बड़े बेटे रमन शर्मा की लगभग छह माह पहले ही संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे शुरू की है।