रियासी। बस अड्डे पर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के जीर्णोद्धार का काम जारी है। दो करोड़ के प्रोजेक्ट में पहले चरण में एक करोड़ रुपये खर्च होंगे। शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के ग्राउंड फ्लोर में तीस के लगभग दुकानें हैं। ऊपरी हिस्से में तीन बैंक व ढाबा है। दो मंजिला इमारत का निर्माण तीस वर्ष पहले हुआ था। इस कारण इमारत की खस्ताहाल स्थिति को सुधारने की जरूरत थी। विधायक कुलदीप राज दुबे ने कुछ दिन पहले जीर्णोद्धार का काम शुरू करवाया था। अभी रंग-रोगन व टाइल का काम बाकी है।