उधमपुर। देविका के नजदीक स्थित दिव्यांग आश्रम में सोमवार को कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें एसएसपी राजीव ओम प्रकाश ने हिस्सा लेकर आश्रम में रहने वाले लोगों की परेशानी को सुना। साथ ही हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। कार्यक्रम का आयोजन पुरुषोत्तम शर्मा के नेतृत्व में हुआ। उन्होंने बताया कि दिव्यांग आश्रम तक पहुंचने के लिए मार्ग की हालत बहुत ज्यादा खराब थी। जब इस परेशानी को एसएसपी के सामने रखा तो उन्होंने गली को पक्का करने में काफी मदद की। दिव्यांग लोगों ने एसएसपी को बताया कि आश्रम में जरूरत अनुसार शौचालय की सुविधा नहीं है। इसके कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी तरह से कई प्रकार की समस्याओं को एसएसपी के सामने रखा। एसएसपी ने पूरी बात सुनने के बाद हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।