फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: नारायणा अस्पताल में रेट्रोग्रेड इंट्रारेनल की सफल सर्जरी

विज्ञापन
नारायण अस्पताल में सफल ऑपरेशन के बाद डॉक्टर मरीज 
विज्ञापन
कटड़ा । श्री माता वैष्णो देवी नारायणा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल ने चिकित्सा जगत में पहली बार मात्र 8 वर्षीय बच्चे पर रेट्रोग्रेड इंट्रारेनल की सफलतापूर्वक सर्जरी की गई।
विज्ञापन

यह जटिल एवं अत्याधुनिक सर्जरी प्रसिद्ध यूरोलॉजिस्ट डॉ. शिव के. शर्मा की अगुवाई में की गई। बच्चे के गुर्दे में पथरी की समस्या थी, जिसे फ्लेक्सिबल यूरीटरोस्कोप तकनीक से बिना किसी बाहरी चीरे के हटाया गया। इस आधुनिक तकनीक से न केवल दर्द और संक्रमण का खतरा कम हुआ, बल्कि बच्चा शीघ्र स्वस्थ भी हो गया। यह सर्जरी आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत की गई जिससे परिवार को आर्थिक बोझ से भी राहत मिली।
डॉ. शिव के. शर्मा ने कहा यह सफलता इस बात का प्रमाण है कि अत्याधुनिक तकनीक का लाभ अब छोटे बच्चों को भी सुरक्षित तरीके से मिल सकता है। हमारा प्रयास है कि क्षेत्र के लोगों को विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं यहीं उपलब्ध हों। अस्पताल के फ़ैसिलिटी डायरेक्टर डॉ. एम.एम. माथावन ने कहा यह उपलब्धि हमारे संकल्प को दर्शाती है कि हम समुदाय को नवीनतम और अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत हैं।
विज्ञापन

वहीं, श्री माता वैष्णो देवी इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल एक्सीलेंस के कार्यकारी निदेशक डॉ. यशपाल शर्मा ने कहा श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के सहयोग से यह संस्थान लगातार चिकित्सा उत्कृष्टता की दिशा में अग्रसर है। इस तरह की उपलब्धियाँ हमारे विज़न को और मजबूती देती हैं। श्राइन बोर्ड के निरंतर सहयोग और दूरदर्शी प्रयासों से श्री माता वैष्णो देवी नारायणा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल आज जम्मू-कश्मीर में उन्नत चिकित्सा सेवाओं का प्रमुख केंद्र बन चुका है। अस्पताल प्रबंधन ने डॉ. शिव के. शर्मा और उनकी टीम को इस ऐतिहासिक सफलता पर बधाई देते हुए कहा कि संस्था आगे भी लोगों को नवोन्मेषी, संवेदनशील और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें