फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गद्दी सिप्पी समुदाय के छात्राओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
उधमपुर:गदी सीपी स्टूडेंट एसोसिएशन द्वारा जीडी शर्मा कमीशन का विरोध करते हुए वॉइस डिग्री कॉलेज क? - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। पहाड़ों में रहने वाले लोगों को एसटी आरक्षण के साथ जोड़ने को लेकर पेश की गई जीडी शर्मा कमीशन रिपोर्ट को वापस लेने की मांग को लेकर मंगलवार को डिग्री कॉलेज के पास बनाए गए हॉस्टल के बाहर गद्दी सिप्पी समुदाय के छात्रों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। छात्राओं ने कहा कि अगर इस रिपोर्ट को वापस नहीं लिया तो वे आने वाले दिनों में सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन

दोपहर करीब 12 बजे छात्रों ने गद्दी सिप्पी हॉस्टल के बाहर हाथों में विभिन्न प्रकार के स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान नरेश कुमार, संजय कुमार व अन्य छात्रों ने कहा कि पिछले दिनों सरकार ने जीडी शर्मा कमीशन रिपोर्ट पेश की है, जिसमें पहाड़ी लोगों को एसटी में शामिल करने की बात कही गई है। अगर ऐसा होता है तो इसका गद्दी सिप्पी समुदाय के लोगों को सबसे अधिक नुकसान होगा। पहले ही आरक्षण 10 प्रतिशत है और अगर पहाड़ी लोगों को भी इसमें शामिल कर दिया जाता है तो उनके पास कुछ नहीं बचेगा। उन्होंने कहा कि ज्यादातर पहाड़ी लोग शहरों में ही रह रहे हैं और उनके समुदाय के लोग दूर दराज ग्रामीण इलाकों में रहते हैं। ऐसा नहीं है कि हम पहाड़ियों को आरक्षण देने का विरोध कर रहे हैं, लेकिन उनको एसटी में शामिल कर आरक्षण देना गलत है। सरकार ने आरक्षण देना है तो अलग से आरक्षण प्रदान करे। इसके साथ ही उधमपुर में बनाए गए गद्दी सिप्पी हॉस्टल में भी छात्राओं को सभी तरह की सुविधाएं प्रदान की जाएं।
कई बार ऐसा होता है तो उनको मेस में खाना नहीं मिलता है और मजबूरन बाहर से राशन लाकर खुद ही खाना बनाना पड़ता है। इसके साथ हॉस्टल में लाइब्रेरी और कंप्यूटर लैब की भी सुविधा नहीं है। उन्होंने कई बार अपनी परेशानियों को संबंधित विभाग के अधिकारियों के सामने रखा है। किसी ने भी उनकी परेशानी को दूर करने को लेकर काम नहीं किया है। आज सभी शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर सुविधाओं की मांग के साथ जीडी शर्मा कमीशन की रिपोर्ट को वापस लेने की मांग कर रहे हैं। अगर ऐसा नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में शांतिप्रिय गद्दी सिप्पी समुदाय के छात्र सड़कों पर उतर कर आवाज बुलंद करने को मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें