फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तोल्डीनाला के पास चट्टानें हटाने से यातायात रहा अवरुद्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। रामबन में मरम्मत कार्य के चलते जहां जम्मू-श्रीनगर हाईवे बुधवार को बंद रहा। वहीं, चिनैनी के तोल्डीनाला इलाके में भी राजमार्ग पर गिरी चट्टानों को हटाने का काम जारी रहा। इस कारण चिनैनी से उधमपुर के बीच ही यातायात प्रभावित रहा है, जिस कारण चालकों और यात्रियों को समस्याओं का सामना करना पड़ा है। बाद में मार्ग को बहाल करने के बाद यातायात सुचारु कर दिया गया।
विज्ञापन

हाईवे पर चल रहे मरम्मत कार्य के चलते बुधवार को दोपहर के समय वाहनों की आवाजाही अवरूद्ध हुई, जिस कारण वाहनों की लंबी लाइनें लगी रहीं। स्थानीय लोगों ने कहा कि चिनैनी-उधमपुर के बीच कई डेंजर्स जोन हैं, जहां पर मलबा रोकने के प्रबंध होने चाहिए। यातायात विभाग के डीएसपी हिम्मत सिंह ने कहा कि तोल्डीनाला के पास पहाड़ पर अटकी चट्टानों को हटा कर यातायात को सुचारु कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें