फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: सर्द मौसम के बीच माता के जयकारे भवन की बढ़े श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
-शाम 5 बजे तक 13 हजार श्रद्धालु भवन की ओर हो चुके थे प्रस्थान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कटड़ा। धर्मनगरी कटड़ा में सप्ताहांत के आते ही देशभर से मां वैष्णो देवी के दर्शन को आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में एक बार फिर इजाफा देखने को मिला है। शनिवार को दिनभर मौसम का मिजाज बदला-बदला रहा। बादल छाए रहे। ठंड में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई लेकिन मौसम की परवाह किए बिना श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी।
दिनभर बादलों और ठंडी हवाओं के बीच श्रद्धालु जय माता दी के जयकारे लगाते हुए भवन की ओर बढ़ते रहे। मौसम की ठंडक के बावजूद दिनभर बर्फीली हवाएं चलती रहीं। श्रद्धालुओं ने माता रानी के दर्शन के लिए यात्रा जारी रखी। शाम 5 बजे तक करीब 13 हजार श्रद्धालु आरएफआईडी कार्ड बनवाकर भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे जबकि देर शाम तक यह सिलसिला लगातार जारी रहा। धर्मनगरी में श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ने से बाजारों और मुख्य मार्गों पर रौनक देखने को मिली। होटल, ढाबों और अन्य सेवाओं से जुड़े कारोबारियों में भी सप्ताहांत को लेकर संतोष नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन और श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की ओर से यात्रा को सुचारू बनाए रखने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी बादल छाए रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें