फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: चौंतरा माता के दरबार के लिए रवाना हुई छड़ी यात्रा

विज्ञापन
रामनगर। नरसिंह भगवान से निकलती चौंतरा माता की सुंदर पालकी उठाकर भवन की ओर जाते कमेटी के सदस्य।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामनगर। चौंतरा माता प्रबंधक कमेटी की ओर से कस्बे से 38वीं चौंतरा माता की अखंड ज्योत छड़ी यात्रा मां चौंतरा के दरबार के लिए रविवार को रवाना हुई। भगवान नरसिंह मंदिर से सुबह आठ बजे निकली छड़ी यात्रा में शामिल श्रद्धालु मां के जयकारे लगाते नजर आए। माता की सुंदर पालकी आकर्षण का केंद्र रही।
विज्ञापन

सुबह सात बजे भगवान नरसिंह मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद चौंतरा माता की सुंदर पालकी को सजाया गया। अखंड ज्योत शोभायात्रा के रूप में कस्बे के दुर्गा मंदिर में पहुंची। यहां पूजन करने के बाद अखंड ज्योत के साथ श्रद्धालु यात्रा के रूप में मां के दरबार की ओर निकल पड़े। यात्रा के दौरान स्थानीय लोगों तथा ग्रामीणों की ओर से श्रद्धालुओं के लिए खाने पीने के लंगर भी लगाए गए थे। कमेटी के सदस्य नीरज शर्मा व खेमराज ने बताया कि यात्रा में रामनगर प्रशासन का भरपूर सहयोग मिला और पुलिस की ओर से भी सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें