फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: चिनैनी के गीता भवन में श्री रामायण पाठ जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। नवरात्र के पावन अवसर पर कस्बे के गीता भवन में श्री रामायण का पाठ जारी है। हर रोज श्रद्धालु कथा सुनने के लिए पहुंच रहे हैं। इस दौरान श्रद्धालुओं की ओर से सत्संग का आयोजन भी किया जा रहा है। गीता भवन में पंडित मदन लाल शर्मा की ओर से श्री रामायण का पाठ किया जा रहा है। श्रद्धालुओं को मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के बारे में बताया जा रहा है कि उनका जन्म पृथ्वी पर क्यों हुआ और उन्हें मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम क्यों कहा जाता था। बता दें कि नवरात्र को लेकर अलग-अलग मंदिरों में पूजा-अर्चना का सिलसिला जारी है। श्रद्धालुओं की ओर से उपवास रख सुबह तथा शाम को मां का पूजा किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें