उधमपुर। व्यापार मंडल चार मार्च को होली पर झांकी निकालेगा। इसमें शहरवासी, व्यापारी और सभी युवा झांकी में शामिल होंगे। यह जानकारी व्यापार मंडल के मीडिया सचिव जतिंद्र कुमार ने दी। जतिंद्र ने बताया कि बुधवार दोपहर 12 बजे आदर्श कालोनी राधा कृष्ण मंदिर से शुरू होगी। झांकी सलाथिया चौक से होते कोर्ट रोड, रामनगर चौक, मुखर्जी बाजार, गोल मार्केट व अन्य बाजारों से होते हुए दोपहर दो बजे के करीब वापस आदर्श कालोनी में संपन्न होगी। सभी व्यापारियों से अपील है कि होली के दिन अपना सभी कारोबार बंद रखें और होली मिलन समारोह में बढ़चढ़कर हिस्सा लें। कोई भी हुल्लड़बाजी का हुड़दंग मचाने की कोशिश न करे। संवाद