फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: श्री गुरु नाभा दास जयंती के उपलक्ष्य में धार्मिक सम्मलेन

विज्ञापन
 घोरड़ी में गुरु श्री नाभा दास जयंती समारोह में मंच पर उप​स्थित आयोजक एवं कलाकार।
विज्ञापन
फोटो सहित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। गोस्वामी श्री गुरु नाभा दास की जयंती के उपलक्ष्य नाभादास सभा घोरड़ा की ओर से धार्मिक सम्मेलन का आयोजन कर्म चंद की अध्यक्षता किया गया। गुरु नाभा दास की जयंती आठ अप्रैल को मनाई जा रही है। सम्मेलन में श्री गुरु नाभा दास समाज कल्याण परिषद के प्रधान संसार करोत्रा मुख्यातिथि व चेयरमैन सोमराज कुंडल सम्मानित अतिथि थे।
काफी संख्या में अलग-अलग क्षेत्रों से लोगों ने सम्मेलन में भाग लिया। शोभायात्रा भी निकाली गई जो घोरड़ी के मुख्य बाजारों से होते हुए मैदान में पहुंचकर संपन्न हुई। शिक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सभा की ओर से सम्मानित किया गया। लोगों के लिए लंगर का प्रबंध भी किया गया था। वहीं, अपने संबोधन में संसार करोत्रा ने कहा कि यह बहुत पिछड़ा हुआ इलाका है लेकिन यहां के लोग बहुत जागरूक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमराज कुंडल ने कहा कि पहली बार घोरड़ी में गुरु जयंती पर कोई ऐसा सम्मेलन किया गया है। उन्होंने श्री गुरु नाभा दास जयंती पर सरकार से आठ अप्रैल को सरकारी छुट्टी की मांग को भी दोहराया। इस मौके पर नाभा दास सभा जम्मू से बोध राज राव, डॉ. शिव कुमार, जय पाल, संदीप कुमार, रवि कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें