उधमपुर। शारदीय नवरात्र का वीरवार को चौथा दिन मां कुष्मांडा को समर्पित होता है। इस दिन श्रद्धालुओं देवी दुर्गा के चौथे स्वरूप मां कुष्मांडा की पूजा करेंगे और व्रत रखकर मां की आराधना करेंगे। मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगना शुरू हो जाएगी। शास्त्रों के अनुसार महिलाएं पूजा में लाल और पीले वस्त्र पूजा में शामिल हों। श्रद्धालु माता के मंदिरों में नारियल, चुनरी, मिठाई और फल विशेष रूप से अर्पित करें। इससे उनकी मनोकामना पूर्ण होने के साथ व्रत एवं पूजा-अर्चना का फल प्राप्त करने में भी लाभ मिलता है। संवाद