कटड़ा। सेवा पर्व के अंतर्गत नगर पालिका कटड़ा ने धर्मनगरी की सभी प्रमुख गलियों में सफाई अभियान शुरू किया। कटड़ा की प्रसिद्ध रघुनाथ मंदिर गली के साथ ही हॉस्पिटल गली, केसर गली व अन्य गलियों की सफाई की गई। कर्मियों ने स्थानीय लोगों से अपील की कि वे खुले में कचरा न फेंके। नगर पालिका के कार्यकारी अधिकारी रजत अबरोल ने कहा कि नवरात्र में सेवा पर्व के अंतर्गत आधार शिविर कटड़ा पूरी तरह से साफ-सुथरा हो जिसको लेकर सफाई कर्मचारियों की विभिन्न टीम में गठित की गई हैं। सवाद