फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: एसएसपी ने अरनास के इलाकों की सुरक्षा व्यवस्था जांची

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। एसएसपी मुकुंद तिबरेवाल ने अरनास उपमंडल में तैनात बलों की परिचालन तैयारियों की सोमवार को समीक्षा की। नारकोट पुलिस स्टेशन में एसएसपी ने कर्मियों को क्षेत्र में सतर्कता सुनिश्चित करने के लिए लंबी दूरी की गश्त के लिए रोस्टर बनाने का निर्देश दिया। अल्पसंख्यक चौकियों लाधा और चकलहावाला में कर्मियों द्वारा किए जा रहे अभ्यास की जानकारी ली और आसपास के गांवों में वीडीजी को मार्गदर्शन, समर्थन और समन्वय प्रदान करने के प्रयास का आकलन किया। थनोल पुलिस चौकी के निरीक्षण के दौरान अभिलेख कक्ष और अन्य परिचालन इकाइयों सहित महत्वपूर्ण अनुभागों की गहन समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें