रियासी। जिला प्रशासन की तरफ से निदेशक हैंडीक्राफ्ट्स व हैंडलूम जम्मू के साथ मिलकर राष्ट्रीय हैंडलूम दिवस वीरवार को मिनी सचिवालय में मनाया गया। कांफ्रेंस हाल में आयोजित किए गए एक कार्यक्रम में हैंडलूम सेक्टर में अपना सहयोग करने वाले अभ्यर्थियों को सम्मानित किया गया।
डिप्टी कमिश्नर निधि मलिक ने चीफ प्रोजेक्ट ऑफिसर नरेंद्र कुमार, अतिरिक्त निदेशक हैंडलूम उज्ज्वल संबयाल व अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में प्रशंसा पत्र बांटे गए। वोकल फॉर लोकल का नारा देते हुए हैंडलूम क्षेत्र को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया ताकि हाथों से बनी हुई चीजों को हर क्षेत्र में पहुंचाया जा सके। डीसी ने कहा कि हैंडलूम स्किल डेवलपमेंट के लिए एक अहम कढ़ी साबित हो सकता है। कार्यक्रम के दौरान एक प्रदर्शनी को भी लगाया गया जिस में स्थानीय आर्टिस्ट की तरफ से बनाईं गई वस्तुओं को प्रदर्शित किया गया।