फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माहौर में भीषण सड़क हादसा : खस्ताहाल सड़क के कारण खाई में गिरा ईको वाहन, तीन लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। तहसील माहौर में सोमवार शाम दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। माहौर से गूल की ओर जा रहा ईको वाहन डगनटॉप (रामाकुंड) के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। दुर्घटना में तीन लोगों की जान चली गई जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार खराब मौसम और सड़क की खस्ताहाल स्थिति हादसे का मुख्य कारण बनी।
विज्ञापन


दुर्घटनाग्रस्त ईको वाहन जब खाई में गिरा तो उसके परखच्चे उड़ गए। हादसे की आवाज सुनते ही लोग मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। दुर्गम इलाका और ढलान होने के कारण बचाव कार्य में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने जान जोखिम में डालकर कड़ी मशक्कत से घायलों को बाहर निकाला। मौके पर ही दो लोगों ने दम तोड़ दिया था जबकि एक घायल की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। मृतकों में हक नवाज (22) पुत्र मोहम्मद शफी निवासी बुद्धन, शारिजा (18) पुत्री मोहम्मद शफी निवासी महाकुंड और रिफाकत अली (18) पुत्र मोहम्मद रफी निवासी महाकुंड है। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रियासी रेफर कर दिया गया है। इनमें उमर गुल (18), सद्दाम हुसैन (22), शाजिया कौसर (18), आदिल हुसैन (18) और शाहनवाज (18) शामिल हैं।

समय पर नहीं पहुंच सकी एंबुलेंस
स्थानीय निवासियों ने बताया कि इलाका दूरदराज होने के कारण समय पर एंबुलेंस की सुविधा उपलब्ध नहीं हो सकी जिस कारण घायलों को निजी वाहनों या अन्य साधनों से सीएचसी माहौर पहुंचाया गया। लोगों ने जिला प्रशासन और लोक निर्माण विभाग के खिलाफ रोष व्यक्त करते हुए कहा कि सड़क की बदहाली को लेकर कई बार शिकायत की गई थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई जिसका खामियाजा तीन मासूम जिंदगियों को भुगतना पड़ा। फिलहाल पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें