रियासी। सौ दिवसीय नशा मुक्त जम्मू कश्मीर अभियान के तहत 24 अप्रैल को पदयात्रा निकाली जाएगी जिसमें एलजी मनोज सिन्हा मुख्यातिथि होंगे। इसके लिए प्रशासन ने तैयारियां पूरी की हैं। जनरल जोरावर सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में मुख्य कार्यक्रम होगा। स्टेडियम के भीतर लोहे के पाइप के साथ बैरिकेडिंग के साथ ही स्टेज बनाई गई। पदयात्रा में शामिल होने वाले लोगों को लॉरी अड्डा के पास बने गेट से जाना होगा।
स्पोर्ट्स स्टेडियम से पदयात्रा की शुरुआत होगी जो मिनी सचिवालय तक जाएगी। ऑडिटोरियम हाल में कार्यक्रम होगा। रियासी-कटड़ा मार्ग की स्थिति को सुधारने के साथ ही कई स्थानों पर रंग-रोगन किया गया है। इसके अलावा रेहड़ी फड़ियों को हटा दिया गया है। सुरक्षा के मद्देनजर स्टेडियम के पास स्थित बस अड्डे को भी खाली करवा दिया है। ऋषि चौक से आगे वाहनों को आगे जाने की अनुमति नहीं होगी।