रियासी। नगर के प्रमुख हिस्सों में लगभग 15 घंटे तक बिजली बंद रही। सोमवार रात को चली आंधी के साथ भीमगढ़ फोर्ट के पास बड़ा पेड़ बिजली के तार पर गिर गया। इस कारण तार का एक हिस्सा टूट गया जिससे बिजली बंद हो गई। रात तक कर्मचारियों ने मरम्मत का काम किया लेकिन समस्या दूर नहीं हुई। इस कारण सुबह तक मुख्य बाजार, बस अड्डे व स्पोर्ट्स स्टेडियम के हिस्सों में बिजली बंद रही जिससे लोगों की पूरी दिनचर्या प्रभावित हो गई। दोपहर दो बजे के करीब बिजली आने से लोगों ने राहत की सांस ली।