फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: जिला पुलिस लाइन में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। पुलिस कर्मियों की सुरक्षा तैयारियों को मजबूत करने के लिए सोमवार को जिला पुलिस लाइन में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ। कार्यक्रम सुरक्षा मुख्यालय जम्मू के समन्वय से एसएसपी मुकुंद तिबरेवाल के पर्यवेक्षण में करवाया जा रहा है। प्रशिक्षण सत्रों में पेशेवर तैयारी, खतरे की पहचान, पहुंच नियंत्रण उपाय, एस्कॉर्ट ड्रिल, आवागमन योजना और आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रोटोकॉल जैसे महत्वपूर्ण विषयों को शामिल किया गया। कार्यक्रम में डीएसपी हेडक्वार्टर, डीएसपी डीएआर और रियासी थाने के एसएचओ ने भी भाग लिया। जिला पुलिस के कुल 68 अफसरों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य पीएसओ की दक्षता, समन्वय, सतर्कता और समग्र पेशेवर क्षमता को बढ़ाना है, जिससे संरक्षित व्यक्तियों के लिए त्रुटिहीन सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित हो सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें